कोडरमा, जुलाई 22 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जीण माता समिति के द्वारा शिव वाटिका में मां जीण माता सहित विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया। इस अवसर पर ज्योत के साथ मंगल पाठ का आयोजन हुआ। पूजा अर्चना पंडित सत्यनारायण शास्त्री व वाराणसी के गुंजन पांडे के द्वारा मंत्रोचारण के साथ कराया गया। यजमान के रूप में मधु रमेश कंदोई शामिल हुए।

कार्यक्रम की विशेषताएँ मंगल पाठ में घाटशिला से आयी कथावाचक खुशी शर्मा, संदीप गुप्ता ने चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, गजरा उत्सव पर व्याख्यान दिया। तीन घंटे तक चले इस मंगल पाठ में जीण माता के शिक्षा-दीक्षा से लेकर हर पहलू पर पाठ की गूंज शिव वाटिका में सुनाई दी। राजस्थान के त्रिदेव खाटूश्याम, श्री राणीसती दादीजी, सालासर बाबा के भजन से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरू...