Kodarma News: जिले में मना विश्वकर्मा पूजा, कारखानों व प्रतिष्ठानों में दिखी सजावट
कोडरमा, सितम्बर 18 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिले विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम व भक्तभाव के साथ मनाया गया। सुबह से हीं मंदिरों, कारखानों, फैक्ट्रियों, गैरेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निवास स्थलों व विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी। रेलवे परिसर, एसएसई सिग्नल स्टोर व गौशाला पावर सब स्टेशन में आकर्षक पूजा पंडाल सजाये गये, जहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा कर सुख-समृद्धि तथा कार्य में उन्नति की कामना की। वहीं चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनायी गई। इस मौके पर मदनगुंडी पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.