कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुकों के भौतिक एवं वार्षिक सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर ...