कोडरमा, अगस्त 16 -- Kodarma News: कोडरमा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पूरे सम्मान और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने गोपनीय कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने वन प्रमंडल कार्यालय, उप विकास आयुक्त रवि जैन ने उप विकास आयुक्त कार्यालय तथा अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन ने अनुमंडल कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिले के अन्य विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी संबंधित कार्यालय प्रधानों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सांसद कार्यालय में भाजपा ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानिय...