कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। जेबीएनएल द्वारा शनिवार को फीडर 1 व 2 पर केवल पांच एमवीए लोड की अनुमति पूर्वाह्न 11.20 बजे से दो घंटे के लिए किया गया। इसके कारण कोडरमा जिले के जिले के सतगावां, डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर व चंदवारा प्रखंड क्षेत्र में बिजली प्रभावित रही। कोडरमा प्रखंड व झुमरी तिलैया शहर का आंशिक क्षेत्र गुमो व मोरियावां प्रभावित रहा। बिजली विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि विष्णुगढ़-सरिया लाइन के क्रॉसिंग कार्य के लिए किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...