कोडरमा, सितम्बर 19 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में निर्यात को बढ़ावा देने एवं जिला निर्यात कार्य योजना को तैयार एवं प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से शनिवार को उप विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिले के निर्यात संभावित उत्पादों की पहचान, निर्यात संबंधी समस्याओं, गुणवत्ता एवं प्रमाणन आवश्यकताओं तथा आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में कृषि एवं खाद्य उत्पाद, आलू, स्थानीय खाद्य उत्पाद, मछली, सूखे उत्पाद से संबंधित, खनिज आधारित उत्पादों सहित विभिन्न उत्पादों की निर्यात संभावनाओं पर विचार-विर्मश किया गया। उत्पादों का चयन उत्पादन क्षमता, बाजार मांग, गुणवत्ता, कानूनी अनुपालन एवं निर्यात की व्यवहार्यता को ध...