कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में रविवार को जिला संवेदक संघ की बैठक मुन्ना कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुनील कुमार सिन्हा और प्रदीप पांडेय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला संवेदक संघ का गठन किया गया। इसमें विमल मोदी को अध्यक्ष और अशोक कुमार पांडेय को सचिव चुना गया। संघ के उपाध्यक्ष के रूप में सौरव यादव, सुनील कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार पांडेय, पवन माइकल कुजूर और संदीप पांडेय का चयन किया गया। वहीं, सह सचिव की जिम्मेदारी महादेव राम, उमेश सिंह, संतोष यादव और जितेंद्र राम को सौंपी गई। दीपक कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा ब्रह्मदेव यादव, धानेश्वर चौधरी, धर्मेंद्र राम और कौशलेस मेहता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में संजीव कुमार यादव और मो. कासिफ का चयन...