Kodarma News: जिला परिषद की दुकान आवंटन में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच हो : प्रकाश रजक
कोडरमा, अगस्त 13 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया के राजगढ़िया रोड स्थित जिला परिषद की दुकानों के आवंटन में कथित अनियमितता को लेकर करीब 70 वर्षीय आनंदी प्रसाद गुप्ता गुरुवार को दूसरे दिन भी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनका समर्थन किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रकाश रजक ने कहा कि करीब 40 वर्षों से जिला परिषद की दुकान से परिवार का भरण-पोषण करने वाले बुजुर्ग को न्याय के लिए उपायुक्त कार्यालय के नीचे धरने पर बैठना पड़ रहा है। यह गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के नजदीक ही इस तरह की अनियमितता के आरोप लगना प्रशासन और सरकार की छवि के लिए भी उचित नहीं है。 यह भी पढ़ें- जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.