Kodarma News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया में आयोजित 9वीं कोडरमा जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने ट्रायथलॉन, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं शॉट पुट सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में रिशु रंजन ने स्वर्ण, अयान राज यादव ने रजत और लोकेश कुमार यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि ट्रायथलॉन-बी में अमन कुमार सिंह स्वर्ण, करण कुमार रजत और पवन कुमार कांस्य पदक विजेता रहे। जबकि ट्रायथलॉन-सी में विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.