कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। धनबाद के बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में जवानों से भरी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें घायल तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बड़कीधमराय निवासी आरक्षी नरेश कुमार(38 वर्ष,पिता रामसहाय यादव) आखिरखार जीवन की जंग में हार गया। शुक्रवार की सुबह 4 बजे उनका इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर गांव में फैलते हीं पूरा गांव शोक में डूब गया और सभी के पांव उनके घर की ओर चल गये। घर के पास हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जवान नरेश की एक झलक पाने के लिए सभी ललाहित रहे। रांची रिम्स में उनका पोस्टमार्टम होने के बाद हजारीबाग में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव बड़कीधमराय पहुंचा。 यह भी पढ़ें- पुलिस जवान नरेश कुमार को पिछड़ा वर्ग ...