कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम स्थित जवाहर घाट के पास घूमने आये युवक चंदवारा निवासी प्रमोद कुमार स्वर्णकार (पिता शंकर स्वर्णकार) की कार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवक द्वारा चंदवारा थाना में आवेदन देने के लिए पहुंचने के दौरान उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे वह अकेले अपने कार से घुमने के लिए तिलैया डैम के जवाहर घाट फिशरी की ओर गये थे। वहां अपनी कार को खड़ा कर पास में आराम करने के दौरान नींद आ गई। नींद खुलने पर उनका कार वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन करने पर कार का कोई पता नहीं चला। चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...