कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया शहर में तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि जलजमाव की समस्या किसी एक व्यक्ति या प्रतिनिधि की नहीं, बल्कि पूरे शहर की समस्या है। इसके समाधान के लिए सिर्फ निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही नहीं, बल्कि सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झुमरीतिलैया शहर में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल और स्थायी योजना बनाने की जरूरत है। शहर में महज छोटी नालियों से काम नहीं चलेगा, बल्कि नाली की जगह बड़े नालों का निर्माण जरूरी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जलजमाव वाले क्षेत्रों का नप अध्यक्ष ने लिया जायजा, अफसरों को लगायी फटकार इसके लिए बेहतर ...