कोडरमा, नवम्बर 15 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि बरियाडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित दरदाही हनुमान मंदिर के समीप जर्जर सड़क और घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने के विरोध में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आवागमन बाधित कर दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ घाटों की सफाई के साथ ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की भी कराई मरम्मतग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध ग्रामीणों का कहना था कि दरदाही छठ घाट तक पहुंचने का यही एकमात्र मुख्य रास्ता है। छठ महापर्व के दौरान सैकड़ों व्रती इसी मार्ग से होकर घाट तक पहुंचते हैं। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण व्रतियों को काफी परेशानी होती है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-ब...