कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के पांडू गांव में बेनी चौधरी की धर्मपत्नी के द्वारा आयोजित एकादशी व्रत यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा में 251 कलशधारी माताओं एवं 51 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर उत्तरवाहिनी बराकर नदी के लिए रवाना हुई। वहां विधि-विधान के साथ नदी पूजन कर कलश में जल भरा जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ मंडप पहुंचेंगे, जहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। यज्ञ का पूजन कार्य पुजारी कृष्ण गोपाल चौधरी एवं राम भविष्य चौधरी तथा यज्ञाचार्य राम अवतार शरण महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुखिया ...