कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा। वित्तीय समावेशन अभियान के तहत शनिवार को जयनगर प्रखंड के दंडाडीह पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की पहल की जाएगी। शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों की जानकारी देंगे। एसबीआई जयनगर के शाखा प्रबंधक अनुराग रंजन ने ग्र...