कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। धनबाद-गयाजी रेलखंड पर जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक ग्रामीण की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान कन्द्रपडीह निवासी शिबू जायसवाल (करीब 50 वर्ष), पिता दिनेश्वर जायसवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे शिबू जायसवाल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वह एक अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया। सुबह ट्रैक पर शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस और जयनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के साथ जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार एवं एसआई शमसुद...