कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। बालू कारोबारी लगातार नदी घाटों से बालू का उठाव कर विभिन्न क्षेत्रों में इसकी बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन अहले सुबह सैकड़ों ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई की जा रही है। प्रखंड के सूगाशाख स्थित बराकर नदी घाट से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू का उठाव जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही घाट पर ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो जाती है। ट्रैक्टरों में बालू लादकर उसे प्रखंड क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों में ले जाकर बेचा जाता है。

बालू उठाव और पर्यावरण प्रभाव स्थानीय लोगों के मुताबिक, फिलहाल बराकर नदी में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। इसके बावजूद बालू का उठाव जारी रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का...