कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कंद्रपडीह गांव में बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन युवक फाटक के पास प्रदीप साव के घर के आसपास मंडरा रहे थे। वहां मौजूद प्रदीप साव की बच्चियों ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही प्रदीप साव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दो युवक बाइक से भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने औ...