कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जयनगर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीती रात पिपचो में जुआ के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते ही जुआ खेलने वाले लोग मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने चार बाइक जब्त की हैं।थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जिले में 1496 असामाजिक तत्व चिह्नित, निरोधात्मक कार्रवाई...