कोडरमा, जुलाई 2 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि मानसून की शुरुआत के साथ ही प्रखंड के कई इलाकों में नंगे एवं नीचे झूलते बिजली तार लोगों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन तारों में करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतों के बावजूद कई स्थानों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश शुरू होते ही बढ़ जाता है मौत का खतरा, नंगे व झूलते बिजली तार बन रहे जानलेवाबिजली तारों की स्थिति प्रखंड के कसेरा मोहल्ला, परसाबाद तथा पेठियाबागी राणा मोहल्ला समेत कई इलाकों में बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। कुछ स्थानों पर तार पूरी तरह नंगे हैं, जबकि राणा मोहल्ला में बिजली का तार लकड़ी के सहारे लटकाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा और बारिश के दौरान यह स्थिति और ...