Kodarma News: जयनगर के 20वें थाना प्रभारी बने सौरभ कुमार शर्मा, संभाला पदभार
कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: जयनगर के 20वें थाना प्रभारी बने सौरभ कुमार शर्मा, संभाला पदभार जयनगर। थाना के 20वें थाना प्रभारी के रूप में सौरभ कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से परिचय प्राप्त कर थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं विभिन्न मामलों की जानकारी ली। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच के 23वें थाना प्रभारी बने शशिभूषण कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.