कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में समारोह आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कई संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत-संगीत एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।जयनगर के नेशनल पब्लिक स्कूल, अप्रिशिएबल पब्लिक स्कूल, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय, एसपी राजकमल, कंपीटेंट पब्लिक स्कूल, इंडियन प्रोग्रेसिव स्कूल, श्री लक्ष्मी नारायण विद्यापीठ, मां गंगा पब्लिक स्कूल, एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, सरस्वती प्लस टू उच्च विद्यालय, स्टार किड्स प्ले स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू एज वर्ल्ड स्कूल, शारदा विद्य...