कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के पत्रकार संतोष राणा की माता जसीया देवी 84 वर्ष का रविवार शाम चार बजे निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों एवं शुभचिंतकों ने शोक जताया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जसीया देवी का दाह-संस्कार सोमवार सुबह आठ बजे मुक्तिधाम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप अक्तो नदी के किनारे किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...