Kodarma News: जयनगर के गांव में अहले सुबह घुसा हाथी, बछड़े को कुचलकर मार डाला
कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गडगी ठाकुर टोला में सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे एक हाथी के अचानक गांव में प्रवेश करने से अफरातफरी मच गई। सुबह-सुबह हाथी को गांव के बीच विचरण करते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों के अंदर चले गए और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखी।
हाथी का गांव में विचरण ग्रामीणों के अनुसार, हाथी जंगल की ओर से गांव में पहुंचा था। गांव में प्रवेश करने के बाद हाथी इधर-उधर घूमता रहा और खेतों में लगी फसलों को रौंदना शुरू कर दिया। गांव में घूमते हुए हाथी ने उर्मिला देवी, झुनिया देवी एवं उपेंद्र ठाकुर के खेतों में लगी मक्का की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। किसानों ने वन विभाग एवं प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.