Kodarma News: जयनगर के खरपोक पहुंचे 35 हाथी, धान की फसलों को रौंदा
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। खरपोक गांव में करीब 35 हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। हाथियों के झुंड ने तिलक यादव, सरजू यादव, सकलदेव यादव समेत कई ग्रामीणों की धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। खेतों में लहलहाती फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका है। वहीं, हाथियों की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि करीब 35 हाथियों का झुंड इलाके में घूम रहा है, जिससे लोगों की जान-माल पर खतरा बना हुआ है। हाथियों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में वापस पहुंचाने में वन विभाग की विफलता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों को डर है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.