कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड की तेतरौन पंचायत अंतर्गत कुसाहना मोड़ के समीप प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। जमीन पर अपना दावा करते हुए कुछ ग्रामीण निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं। शनिवार की देर शाम मामले की जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी सारांश जैन और थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

जमीन की मापी के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, शनिवार को राजस्व कर्मचारी जमीन की मापी करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा जेसीबी से जमीन पर ट्रेंच काटे जा रहे थे। अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि ग्रामीणों को ट्रेंच काटने और जमीन पर किसी...