Kodarma News: जयनगर की 18 पंचायतों में संपन्न हुई महिला सभा एवं बाल सभा
कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: जयनगर निज प्रतिनिधि । पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जयनगर प्रखंड की 18 पंचायतों में बुधवार को महिला सभा एवं बाल सभा का आयोजन किया गया। इसके तहत बेको, चेहाल, डंडाडीह, गड़गी, घरोंजा, गोहाल, हिरोडीह, जयनगर पूर्वी, जयनगर पश्चिमी, ककरचोली, कन्द्रपडीह, कटहाडीह, नईटांड़, पिपचो, सतडीहा, तमाय, तेतरौन एवं तिलोकीरी पंचायत में निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार द्वारा सभी संबंधित पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। महिला सभा एवं बाल सभा के माध्यम से पंचायत स्तर पर महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिला एवं बाल हित से संबंधित विषयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.