कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेत में काम कर रही महिला के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बताया जा रहा है कि घटना जमीन संबंधी विवाद के दौरान हुई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में चंदवारा थाना में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बटईया का अनाज मांगने गई महिला से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...