कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट का तामिला कराते हुए गुमो निवासी जमीन कारोबारी शक्ति सिन्हा को सोमवार की शाम हिरासत में लिया। इसको लेकर तिलैया पुलिस की ओर से बताया गया कि शक्ति सिन्हा ने अंजनी सिन्हा को एक जमीन बेची थी। बाद में जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस मामले को लेकर अंजनी सिन्हा ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। मामले की सुनवाई के क्रम में न्यायालय द्वारा शक्ति सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद वह कई दिनों से फरार चल रहा था। इसी वारंट के आधार पर तिलैया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शक्ति सिन्हा को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...