कोडरमा, जुलाई 21 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंद्रघंटी गांव में जबरन शराब पिलाकर मारपीट किए जाने के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदनकर्ता राहुल रविदास, पिता बाबूलाल रविदास, निवासी चन्द्रघंटी (पोस्ट-काँको, थाना जयनगर) ने बताया कि 24 जून 2026 की रात करीब 9:15 बजे उनके 24 वर्षीय भाई सन्नी रविदास को गांव के ही संतोष रविदास और सनोज रविदास तितिरिचांच के पास ले गए। आरोप है कि दोनों ने सन्नी को जबरन शराब पिलाई, जिसमें गांजा भी मिलाया गया था। नशे की हालत में होने के बाद दोनों ने ईंट और डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरा...