Kodarma News: जन्माष्टमी को लेकर कान्हा के रंग में रंगा बाजार, बारिश के बीच भी बढ़ी चहल-पहल
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा। जन्माष्टमी को लेकर शहर का बाजार कान्हा के रंग में रंग गया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बावजूद बाजार में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों में लड्डू गोपाल को विराजमान कराने और उनकी पूजा-अर्चना की तैयारी को लेकर लोग मूर्तियों के साथ पोशाक, झूले, पालने, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में पारंपरिक सामानों के साथ इस बार नए डिजाइन और आकर्षक सजावटी सामग्री भी उपलब्ध हैं। दुकानों पर सजे रंग-बिरंगे सामान श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। पीतल और चीनी मिट्टी के लड्डू गोपाल की मांग यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: लडड् गोपाल खरीदते वक्त रखें इन 4 बातों का ख्यालजन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.