कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच में नाली, सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने नगर प्रशासक के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। जनप्रतिनिधियों ने नगर प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस अवधि में जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो सभी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। साथ ही वरीय अधिकारियों से शिकायत कर नगर प्रशासक की कार्यशैली पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। बार-बार जानकारी देने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति नीमड़ीह रोड की है, जहां महीनों से घरों के आसपास नाली का पानी जम...