कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरि...