कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में जनगणना-2027 एवं 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल अधिकारी सारांश जैन थाना प्रभारी विकास कुमार सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी तथा प्रखंड एवं पंचायत स्तर के संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।बैठक में भारत की जनगणना-2027 को लेकर जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के निर्माण की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं विभिन्न विभागों की भूमिका की जानकारी दी गई। बीडीओ गौतम कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की नियमावली उपलब्ध कराते हुए उसका गहन अध्ययन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।साथ यह भी पढ़ें- जनगणना की जिला हस्त...