कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को आहूत राज्यव्यापी बंद का नावाडीह मंडल में भी असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरियारडीह चौक पर मुख्य मार्ग को करीब 20 मिनट तक जाम कर दिया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर एकत्र हुए और रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।सड़क जाम किए जाने से मुख्य मार्ग पर करीब 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड बंद के दौरान नामकुम में भाजपा ने की सड़क जाम इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार ...