कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए झुमरी तिलैया में विजय जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जवाहर टॉकीज, कला मंदिर से जुलूस निकालकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और झंडा चौक पहुंचकर मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की। प्रकाश रजक ने कहा कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा छात्रों की मेहनत के साथ कि...