Kodarma News: छठ महापर्व पर शहर में सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, लगातार गश्त के निर्देश
कोडरमा, नवम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर से लेकर जिले के अन्य प्रखंडों तक की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख तालाबों और छठ घाटों पर पुलिसकर्मियों की विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा थानावार नियमित गश्त के साथ एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, छठ के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तालाबों और घाटों के बाहर तैनात किया जाएगा। व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत के अनुसार, तालाबों से पहले ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.