कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। दीपावली समाप्त होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा में अब कुछ ही दिन शेष रहने के कारण जिला मुख्यालय, झुमरी तिलैया से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक के प्रमुख छठ घाटों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर तैयारियों की स्थिति एक जैसी नहीं है। कहीं सफाई का काम शुरू हो चुका है, तो कहीं अब भी घाटों पर गंदगी, झाड़ियां व कचरा परेशानी बने हुए हैं। झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत करीब 20 छठ घाट हैं, जिसमें से आठ बड़े छठ घाट हैं। विभाग का दावा है कि करीब-करीब सभी घाटों की अंदर का साफ-सफाई का काम पूरा चुका है, जबकि घाटों के...