Kodarma News: छठी मैया की आस्था लेकर डोमचांच से राजधनवार रवाना हुआ महिलाओं का दल
कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धा और भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए डोमचांच नगर पंचायत के माथाडीह निवासी कुसुम कुमारी पैदल यात्रा कर राजधनवार के लिए रवाना हुईं। अपने साथ छठ पूजा की डलिया और भगवान श्रीकृष्ण के बांके बिहारी की प्रतिमा लेकर उन्होंने पदयात्रा शुरू की। इस धार्मिक यात्रा में कई महिलाएं भी उनके साथ शामिल हुईं। कुसुम कुमारी ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और छठ महापर्व की महिमा व लोक आस्था के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि राजधनवार में वृंदावन की तर्ज पर आकर्षक सजावट के साथ भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वह अपने आराध्य बांके बिहारी को लेकर वहां पहुंचेंगी और उनकी सेवा व श्रृंगार करेंगी। यह भी पढ़ें- Kod...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.