कोडरमा, अक्टूबर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में शतरंज (चेस) खेल को बढ़ावा देने और स्कूली बच्चों के मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला चेस एसोसिएशन की बैठक रविवार को असनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष तौफीक हुसैन ने की, जबकि संचालन सचिव सुनील कुमार साव ने किया।बैठक में एसोसिएशन की ओर से दूसरी बार इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता आगामी नवंबर महीने में आयोजित होगी। इसमें अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक विजय साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियो...