Kodarma News: चार दिवसीय भादी अमावस्या में भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
कोडरमा, सितम्बर 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री राणी सती महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पंडित विजय उपाध्याय द्वारा भव्य आरती की गई। इससे पूर्व मां की लाडली के तत्वावधान में भजनों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। भजनों की हौजी कार्यक्रम का संचालन दीपाली भदानी, अंजुला खाटूवाला, सुमन सर्राफ, सारिका केडिया, रानी कालरा ने किया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उषा शर्मा ने मेहंदी रची थारे हाथां मां..... सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बनाया। वहीं कृतिका मोदी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.