कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री राणी सती समिति की बैठक श्रीअग्रसेन भवन में हुई। बैठक में आगामी आठ से 11 सितंबर तक संकट मोचन ट्रस्ट मंदिर, असनाबाद में श्री भादी अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। महोत्सव 8 सितंबर को कलश यात्रा स्थानीय दुर्गा मंडप, अड्डी बंगला से निकाली जाएगी। कलश यात्रा में दादी जी का भव्य रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। 9 सितंबर को संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मीना अग्रवाल, बराकर द्वारा दादी जी का मंगल पाठ किया जाएगा। 10 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका ईशा अग्रवाल अपनी भजनों की प्रस्तुति देकर दादी जी के दरबार में हाजिरी लगाएंगी। साथ ही स्थानीय भजन गायक...