कोडरमा, सितम्बर 4 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा के चाराडीह तालाब स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य महाआरती समेत कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।मंदिर समिति के अनुसार शुक्रवार की शाम सात बजे गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। बनारस से आए पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद रात 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।शनिवार को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नटराज कला केंद्र में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भक्ति में झ...