Kodarma News: चाट-छोले संभलकर खाएं, जांच में मिला कपड़ा रंगने वाला कैंसरकारक रंग
कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। झंडा चौक से अशोका होटल के बीच करीब 15 होटल, फूड स्टॉल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान कई फूड स्टॉल पर चाट, छोले और चटनी में कपड़ा रंगने वाला कैंसरकारक रंग का इस्तेमाल पाया गया। टीम ने मौके पर ही संबंधित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया और प्रयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगली जांच में दोबारा ऐसी अनियमितता मिलने पर आर्थिक दंड सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पैकेज्ड खाद्य सामग्री की भी जांच की गई। खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि बिना एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और निर्माता के पूर्ण पते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.