Kodarma News: चबूतरा निर्माण पूर्ण होने पर प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: डोमचांच। प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के ग्राम कुशमई में 15वें वित्त आयोग मद से शिव मंदिर के समीप निर्मित चबूतरे का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन डोमचांच प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मुखिया वीणा देवी, किशोर यादव, मनोज यादव, बीरेन्द्र यादव, तुलसी पासवान, रुपण महतो, परमेश्वर यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.