Kodarma News: चंद्रवंशी विकास मंच की बैठक में सामाजिक एकता व शिक्षा पर जोर
कोडरमा, सितम्बर 15 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चंद्रवंशी विकास मंच, कोडरमा की बैठक संरक्षक प्रवीण चंद्रा के आवास पर मंगलवार को हुई। बैठक संरक्षक सदस्य जयप्रकाश राम, वीरेंद्र राम, ओमप्रकाश राम, सीता राम और सेवानिवृत्त शिक्षाविद् उपेंद्र वर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दीपक कुमार नवीन ने की, जबकि संचालन सचिव महेश भारती ने किया। बैठक में सामाजिक एवं राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन और बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में प्रणय भारती की हत्या की घटना पर सदस्यों ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। प्रणय भारती हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए सरकार और प्रशासन से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.