कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चंद्रवंशी विकास मंच, कोडरमा की मासिक बैठक मंगलवार को कोडरमा में आयोजित हुई। बैठक मुख्य संरक्षक रामेश्वर राम रवानी, जय प्रकाश राम, वीरेंद्र राम, ओम प्रकाश राम, सीता राम भगत, प्रवीण चंद्रा एवं उपेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष दीपक कुमार नवीन ने की, जबकि संचालन सचिव महेश भारती ने किया। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक विकास तथा वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जेजे कॉलेज के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक व मशाल जुलूस नौ को, 10 को छात्र ...