कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र से बुधवार की रात मंझलाडीह में खड़ी एक हाइवा से डीजल चोरी करते हुए एक युवक को पुलिस द्वारा रंगेहाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बबलू कुमार यादव (21 वर्ष, पिता कारू यादव, सिंगारडीह, थाना जयनगर निवासी) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई कोडरमा एसपी के निर्देश पर किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के गश्त के दौरान पुलिस ने एक हाइवा को संदिग्धावस्था में खड़ा देखा। जांच के क्रम में उक्त युवक द्वारा हाइवा से डीजल निकालते हुए देखा गया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में करीब 30 लीडर डीजल, तीन प्लास्टिक जार और डीजल निकालने में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया। इस मामले में चंदवारा थाना में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया...