कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पूतो स्थित दोमुहानी धाम मंदिर परिसर में आगामी कांवड़ पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई योगाचार्या सुषमा सुमन और योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन ने की। इसकी अध्यक्षता मंदिर परिसर के भगत जी ने की, जबकि संचालन विजय यादव ने किया। निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को दूसरी सोमवारी के अवसर पर भव्य कांवड़ पदयात्रा चंदवारा डिग्री कॉलेज परिसर से निकाली जाएगी। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए दोमुहानी धाम पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर पदयात्रा का समापन होगा। बैठक में थाम मुखिया पुष्पा देवी, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, योगाचार्या सुषमा सुमन, योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन, विजय यादव, प्रकाश यादव, थाम पंचायत स...