कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदवारा बजरंगबली चौक के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जामुखांडी निवासी भीखी सिंह के पुत्र सूरज कुमार सिंह (27) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार सिंह बाइक से किसी निजी कार्य से चंदवारा आया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बजरंगबली चौक के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रैलिंग से टकरा गई। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे...